31 C
Mumbai
Wednesday, May 13, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के समीप विस्फोटक से भरी मिली स्कार्पियो संदिग्ध अवस्था में

Array

मुंबई: देश के सबसे आमिर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक संदिग्ध कार के अंदर जिलेटिन की छड़ें बरामद होने से सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस और प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है। पुलिस ने इस वक्त पूरे इलाके को घेरा हुआ है और बड़ी संख्या में कमांडो घर के बाहर मौजूद हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें

संदिग्ध अवस्था में खड़ी थी कार
इस मामले पर जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस के पीआरओ ने बताया, “गामदेवी पुलिस स्थान की सीमा के तहत आज कार्मिकेल रोड पर एक संदिग्ध वाहन मिला है। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड टीम और अन्य पुलिस दल मौके पर पहुंचे हैं। वाहन की जांच की और कुछ विस्फोटक सामग्री जैसे जिलेटिन को कार के अंदर पाया गया है।”

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

जिलेटिन की छड़ें बरामद
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस मामले पर कहा, “मुंबई में मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के पास एक स्कार्पियो कार मिली है, जिसमें जिलेटिन की कई छड़े मिली है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा पूरे मामले की जांच कर रही है।”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here