29 C
Mumbai
Wednesday, August 26, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

धोखाधड़ी की शिकायत पर सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें: चंडीगढ़ कोर्ट ने अभिनेता और अलवीरा खान को भेजा नोटिस

मनीमाजरा में बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम से जुड़ा है विवाद, 5 अक्टूबर को पक्ष रखने के निर्देश

चंडीगढ़: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री की कानूनी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चंडीगढ़ जिला अदालत ने मनीमाजरा में प्रस्तावित ‘बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम’ से जुड़ी कथित धोखाधड़ी की शिकायत के मामले में अभिनेता सलमान खान, अलवीरा खान, ‘बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन’ और ‘स्टाइल कोशेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशकों को आधिकारिक नोटिस जारी किया है।

यह नोटिस मनीमाजरा के स्थानीय व्यवसायी अरुण गुप्ता द्वारा दायर शिकायत (केस नंबर COMI/9/2023) के आधार पर जारी किया गया है।

5 अक्टूबर को व्यक्तिगत या वकील के जरिए पेश होने का आदेश अदालत द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सलमान खान, अलवीरा खान अग्निहोत्री, बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन सहित स्टाइल कोशेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक संतोष श्रीवास्तव और प्रसाद बिंदु माधव कापड़े को आगामी 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे अदालत के समक्ष उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। संबंधित पक्ष अदालत में व्यक्तिगत रूप से या अपने अधिवक्ता के माध्यम से पेश हो सकते हैं।

संज्ञान लेने से पूर्व स्पष्टीकरण के लिए जारी हुआ नोटिस अदालत ने स्पष्ट किया है कि यह नोटिस भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 223 के तहत मामले पर औपचारिक संज्ञान लेने से पहले के चरण में भेजा गया है, ताकि सभी पक्ष अपनी बात रख सकें। मामले की पिछली सुनवाई 4 अगस्त को हुई थी, जिसके बाद अदालत ने 24 अगस्त को नोटिस जारी करने का आदेश दिया। अब सभी पक्षों के जवाब के बाद ही अदालत मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही तय करेगी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here