30 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सोलापुर से धारवाड़ पहुंची ट्रेन के महिला कोच में मिला अज्ञात महिला का शव: सीट के नीचे छिपाया गया था लहूलुहान शव

सफाई कर्मचारियों को सफाई के दौरान दिखा शव, रेलवे पुलिस ने शुरू की शिनाख्त और मामले की जांच

धारवाड़: महाराष्ट्र के सोलापुर रेलवे स्टेशन से शनिवार रात रवाना होकर कर्नाटक के धारवाड़ पहुंची एक ट्रेन में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब महिला डिब्बे (लेडीज कोच) की सीट के नीचे एक अज्ञात महिला का लहूलुहान शव बरामद हुआ। पुलिस के प्राथमिक अनुमान के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

इस घटना की जानकारी रविवार सुबह करीब 11 बजे सामने आई, जब ट्रेन धारवाड़ स्टेशन पर पहुंचने के लगभग डेढ़ घंटे बाद यार्ड में खड़ी थी।

सफाई के दौरान सामने आया मामला सोलापुर से यात्रा पूरी कर धारवाड़ पहुंची ट्रेन की नियमित सफाई के लिए जब रेलवे कर्मचारी कोच के भीतर दाखिल हुए, तो सीट के नीचे संदिग्ध स्थिति में छिपाकर रखा गया शव देखकर उनके होश उड़ गए। सफाई कर्मचारियों ने तत्काल बिना किसी देरी के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे पुलिस (GRP) को मामले की सूचना दी।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज व यात्री विवरण की गहनता से पड़ताल कर रही है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here