राष्ट्रपति ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपनाने का किया आह्वान, भेदभाव रहित समाज के निर्माण पर दिया जोर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपनाने का संकल्प लें और समाज व राष्ट्र के कल्याण में अपना योगदान दें।
राष्ट्रपति ने कहा कि गुरु नानक देव जी का ‘इक ओंकार’ का संदेश मूल रूप से पूरी मानवता की एकता का संदेश है। उन्होंने ऐसे समाज के निर्माण पर जोर दिया, जहां जाति-पाति, ऊंच-नीच और किसी भी तरह के भेदभाव के लिए कोई जगह न हो।

