29 C
Mumbai
Wednesday, November 25, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ओडिशा के रायगढ़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले पुलिस सब-इंस्पेक्टर, सरकारी आवास में बेहोशी की हालत में मिले थे

रायगढ़ा। ओडिशा के रायगढ़ा जिले में मंगलवार को एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर अपने सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले। उनकी पहचान 58 वर्षीय बापूजी मल्लिक के रूप में हुई है। वह पुट्टासिंग पुलिस थाने में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। मल्लिक मूल रूप से गंजाम जिले के भंजनगर थाना क्षेत्र के सिद्धापुर गांव के रहने वाले थे।

सरकारी आवास में कैसे मिले पुलिस अधिकारी?

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह बापूजी मल्लिक अपने सरकारी आवास में बेहोशी की हालत में मिले। इसके बाद उन्हें तुरंत गुनुपुर उपमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में इलाज करने वाले डॉक्टर प्रयतुष कुमार बिस्वाल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुट्टासिंग थाने के एक पुलिस अधिकारी को अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान उनकी मौत की पुष्टि हुई।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here