32 C
Mumbai
Friday, October 9, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

एनसीसी की ऐतिहासिक पहल: गुवाहाटी में देश का पहला ऑल-गर्ल्स पैरामोटर प्रशिक्षण कोर्स शुरू

चार राज्यों की 30 सीनियर विंग महिला कैडेट्स शामिल; ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मिला बढ़ावा

गुवाहाटी: राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने साहसिक और विमानन प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। असम के गुवाहाटी स्थित एनआईएमएएस पैरामोटर नोड में देश का पहला ‘ऑल-गर्ल्स बेसिक पैरामोटर प्रशिक्षण’ पाठ्यक्रम औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। एनसीसी निदेशालय उत्तर-पूर्वी क्षेत्र और एनसीसी मुख्यालय, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस ऐतिहासिक साहसिक प्रशिक्षण में देश के विभिन्न हिस्सों से आईं 30 वरिष्ठ विंग (एसडब्ल्यू) महिला कैडेट्स हिस्सा ले रही हैं।

गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी एवं प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल गिरीश जोशी ने बताया कि इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्नाटक, तेलंगाना, असम और नगालैंड राज्यों की चयनित महिला कैडेट्स शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह पाठ्यक्रम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की राष्ट्रीय भावना का जीवंत उदाहरण है, जो देश के सुदूर उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी राज्यों की प्रतिभाशाली युवा कैडेटों को एक साझा साहसिक मंच पर एकजुट कर रहा है।

रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, एनसीसी के साहसिक प्रशिक्षण अभियान में यह नई शुरुआत महिला सशक्तीकरण और युवा शक्ति की असीम क्षमताओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इस प्रशिक्षण के दौरान महिला कैडेट्स को पैरामोटरिंग के तकनीकी पहलुओं, ग्राउंड हैंडलिंग, एयरक्राफ्ट नेविगेशन, आपातकालीन सुरक्षा प्रोटोकॉल और स्वतंत्र उड़ान भरने की व्यावहारिक चुनौतियों का कड़ा अभ्यास कराया जाएगा, जिससे उनका आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल और मजबूत होगा।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here