29 C
Mumbai
Friday, March 29, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कर दी पत्नी की हत्या सिर पर तवे के वार से, आरोपी पति तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मुंबई पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति ने हत्या करने के लिए खाना पकाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले तवे का प्रयोग किया। फिलहाल आरोपी पति को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने उसे तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

मुंबई पुलिस की जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति का नाम बसंत साहा है जो अपनी पत्नी रीतादेवी के साथ भांडुप में बीएमसी द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालय द्वारा प्रदान किए गए आवास में रहता था। वहां वे दोनों एक साथ काम करते थे। यहीं पति बसंत साहा ने अपनी पत्नी रीतादेवी के सिर पर खाना पकाने के तवे से वार कर उसकी हत्या कर दी। 

कैब ड्राइवर को किया गया गिरफ्तार
डीएन नगर पुलिस ने मुंबई में एक 40 वर्षीय अमेरिकी महिला से छेड़छाड़ के आरोप में एक कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (ए) और 509 के तहत मामला दर्ज किया है।

कर्नाटक में भी पत्नी की हत्या
वहीं, ऐसी ही एक घटना कर्नाटक के मंगलुरू में भी सामने आई है। मंगलुरू पुलिस ने सोमवार को इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां के तेनका येक्कर गांव से एक व्यक्ति को अपनी पत्नी पर लकड़ी के डंडे से हमला कर उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि यह घटना रविवार को तब हुई जब वह शराब के नशे में था। नशे में ही आरोपी पति दुर्गेश ने अपनी पत्नी सरिता के साथ झगड़ा किया और उसकी हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के दौरान मौके पर उसका बेटा घर पर ही था। वहीं, आरोपी ने नशा उतरने के बाद सोमवार सुबह अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद, मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here