28 C
Mumbai
Friday, November 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

घर खरीदारों से वसूली पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई समेत चार संस्थानों को एक सप्ताह में मंजूरी देने का आदेश

नई दिल्ली। बिल्डर के कर्ज की किस्तें नहीं चुकाने पर घर खरीदारों से वसूली करने वाले बैंकों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। शीर्ष अदालत ने बृहस्पतिवार को एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सम्मान कैपिटल और पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस को अपने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की बिना शर्त मंजूरी एक सप्ताह में देने का आदेश दिया। ऐसा नहीं करने पर इन संस्थानों के चेयरमैन और प्रबंध निदेशकों को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा।

मंजूरी नहीं देने पर अधिकारियों को देना होगा जवाब

सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची व जस्टिस वी मोहन की पीठ ने कहा कि तय समय में मंजूरी नहीं देने पर अधिकारियों को बताना होगा कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। सबवेंशन योजना में बैंक स्वीकृत कर्ज सीधे बिल्डर के खाते में भेजते हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here