नई दिल्ली। देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस और बहादुरी दिखाने वाले सशस्त्र बलों के जवानों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा का विस्तार किया है। अब चक्र श्रृंखला के वीरता पुरस्कार विजेता जवान और अधिकारी वंदे भारत समेत देश की सभी ट्रेनों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। रेल मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया है।
पहले कुछ निर्धारित ट्रेनों में ही मिलती थी सुविधा
अब तक वीरता पुरस्कार विजेताओं को मुफ्त रेल यात्रा की सुविधा कुछ निर्धारित ट्रेनों तक ही मिलती थी। लेकिन रेलवे ने इसका दायरा बढ़ाते हुए अब देश की सभी ट्रेनों को इसमें शामिल कर लिया है। इससे पुरस्कार विजेता आधुनिक वंदे भारत ट्रेनों में भी बिना किराया दिए सफर कर सकेंगे।

