30 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

असम के कामरूप में भीषण सड़क हादसा: मिनीबस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 4 की मौत, 7 घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर टेटेलिया के पास हुआ हादसा, नियंत्रण खोने से ट्रक में जा टकराई मिनीबस

गुवाहाटी: असम के कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में रविवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा सोनापुर के समीप टेटेलिया क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (NH-27) पर हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

गुवाहाटी की ओर जा रही थी मिनीबस गुवाहाटी पुलिस के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) सफीकुल हुसैन ने बताया कि मिनीबस यात्रियों को लेकर गुवाहाटी की ओर जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक के साथ उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण यात्री मिनीबस सीधे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिनीबस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार यात्रियों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here