32 C
Mumbai
Thursday, April 25, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सयुंक्त किसान मोर्चा का बयान “किसानों को समर्थन कर रहे लोगो को ट्रोल किया जाना निंदनीय

सयुंक्त किसान मोर्चा की मांग – सरकार बाधित इंटरनेट सेवाओ को तत्काल बहाल करे

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

नई दिल्ली: दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत किसानों को काबू में करने के उद्देश्य से सरकार ने कई दिनों से इंटरनेट सेवाओं को बाधित कर रखा है जिससे किसानों और विशेषकर वहां पर रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है|

सरकार द्वारा बाधित इंटरनेट सेवाओ को तत्काल बहाल करने की सयुंक्त किसान मोर्चा ने मांग की है। मोर्चे का कहना है कि आंदोलनकारी किसानों के साथ साथ मीडिया और स्थानीय लोगों भी बहुत दिक्कत हो रही है। छात्रों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उनकी परीक्षाएं नजदीक है। एक तरफ सरकार डिजिटल इंडिया की बात करती है दूसरी तरफ देश की जनता को इंटरनेट से वंचित रखा जा रहा है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें

देश-दुनिया से मिल रहा है समर्थन
देश-दुनिया से किसान आंदोलन को लगातार समर्थन मिल रहा है। शर्म की बात है कि सरकार इसे अंदरूनी मामला बताकर दबाना चाहती है। जो लोग किसानों को समर्थन कर रहे है उन्हें ट्रोल किया जा रहा है जो कि निंदनीय है।

“MA news” app डाऊनलोड करें और 4 IN 1 का मजा उठायें  + Facebook + Twitter + YouTube.

MA news Logo 1 MANVADHIKAR ABHIVYAKTI NEWS

Download now

पूर्णतः किसानों का आंदोलन
यह आंदोलन पूर्णतः किसानों का आंदोलन है व किसानों पर लग रहे सभी बेबुनियाद आरोपो को हम खारिज करते है। यह आंदोलन शुरू से ही पूर्ण रूप से अराजनैतिक रहा है व अराजनैतिक रहेगा। किसी भी राजनैतिक दल के नेता को सयुंक्त किसान मोर्चा का मंच नहीं दिया जाएगा। राजनैतिक दलों एवं नेताओ का किसान आंदोलन को समर्थन स्वागतयोग्य है परंतु किसी भी स्थिति में सयुंक्त किसान मोर्चा के मंच पर जगह नहीं दी जाएगी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here