मानसून सत्र का औपचारिक सत्रावसान नहीं, दो दिन के संक्षिप्त नोटिस पर जुट सकते हैं दोनों सदन
नई दिल्ली: परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने के लिए सरकार संसद की विस्तारित बैठक बुला सकती है। इस तरह की चर्चाओं के बीच एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि महज दो दिन के नोटिस पर ऐसी बैठक बुलाई जा सकती है।
संसद के दोनों सदनों की बैठक पहले अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। हालांकि, मानसून सत्र का औपचारिक रूप से सत्रावसान नहीं हुआ है, जिसका अर्थ है कि सत्र को आधिकारिक तौर पर अभी समाप्त नहीं किया गया है। ऐसी स्थिति में सरकार आवश्यक विधायी कार्यों को पूरा करने के लिए संक्षिप्त सूचना पर दोनों सदनों की बैठक दोबारा आमंत्रित कर सकती है।

