29 C
Mumbai
Wednesday, November 25, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नागपुर में पिस्टल से करतब दिखाना पड़ा भारी, गोली लगने से 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में दोस्तों के सामने पिस्टल से करतब दिखाना एक शख्स को भारी पड़ गया। कथित तौर पर लापरवाही से चलाई गई गोली 17 साल के किशोर के सिर में जा लगी। किशोर की हालत गंभीर है और वह जिंदगी के लिए जूझ रहा है। घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने और सबूत मिटाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने जांच के बाद मुख्य आरोपी समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

कैसे दोस्तों के बीच चली गोली?
यह घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे नागपुर के अध्यापक नगर इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक, कुछ लोग जन्मदिन मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। इनमें से कुछ ने शराब भी पी रखी थी। इसी दौरान 35 वर्षीय शैलेश गुल्हाने अपने घर से माउजर जैसी पिस्टल लेकर आया। उसने पहले हवा में गोली चलाई। इसके बाद जब उसने दोबारा गोली चलाने की कोशिश की तो पिस्टल में खराबी आ गई। फिर उसने पिस्टल 17 वर्षीय अर्जुन लाडोसे की ओर करके गोली चला दी। गोली अर्जुन के सिर के पिछले हिस्से में लगी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here