नागपुर। महाराष्ट्र में परीक्षाओं के दौरान नकल, पेपर लीक और दूसरी गड़बड़ियों पर रोक लगाने के लिए सरकार नया और सख्त कानून लाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि सरकार की कोशिश होगी कि दिसंबर में होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में यह विधेयक पेश किया जाए और उसी सत्र में इसे पास भी कराया जाए। इसके लिए परीक्षा सुधारों पर गठित समिति की सिफारिशें मिल चुकी हैं। सरकार परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की फीस को लेकर भी नया नियम लागू करने पर विचार कर रही है।
नए कानून में क्या-क्या शामिल करने की तैयारी?
फडणवीस ने बताया कि राधिका के नेतृत्व में गठित समिति ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर एक और रिपोर्ट सौंपी है। इसमें परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए पहले से बने कानून को और सख्त करने की सिफारिश की गई है। समिति ने परीक्षा शुल्क को लेकर भी सुझाव दिए हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं कि प्रमुख सिफारिशें किस प्रकार हैं…

